आज की खबर

एमपी की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा निर्विरोध, जीत के सर्टिफिकेट जारी… मीनाक्षी का फॉर्म रद्द होने से कांग्रेस ने एक सीट गंवाई, अब कोर्ट-पेशी

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। 11 जून 2026 को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख खत्म होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों को जीत का सर्टिफिकेट सौंप दिया है।तरुण चुग (भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव), रजनीश अग्रवाल (भाजपा के वरिष्ठ संगठनात्मक नेता) और महेश केवट (एमपी मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष) राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित हुए हैं। मप्र विधानसभा में विधायकों की संख्या के अनुसार में बीजेपी की दो और कांग्रेस की एक सीट पर जीत तय मानी जा रही थी। लेकिन कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र केस छिपाने के बीजेपी के ऐतराज़ के बाद खारिज कर दिया गया। इससे कांग्रेस एक पक्की सीट से हाथ धो बैठी।

दरअसल नामांकन दाखिले तथा भाजपा की ओर से की गई शिकायत के बाद नामांकन पत्र की स्क्रूटनी के दौरान सामने आया कि डॉ मीनाक्षी नटराजन ने अपने चुनावी हलफनामे (Affidavit) में तेलंगाना के एक लंबित अदालती मामले की जानकारी छुपाई थी। उनका नामांकन रद्द होने के बाद मैदान में केवल 3 बीजेपी उम्मीदवार ही बचे थे। जिसके कारण 18 जून को होने वाली वोटिंग की जरूरत ही नहीं पड़ी और तीनों को आज 11 जून को ही निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button