आज की खबर

छत्तीसगढ़ में 16 जून से स्कूल खुलने के आसार नहीं… गर्मी कम नहीं हुई तो स्कूल 1 जुलाई से… सरकार से अभी आदेश नहीं पर सभी सहमत

(फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूल 16 जून के बजाय अब 1 जुलाई से खुलने की पूरी संभावना है। सीएम सचिवालय के गलियारों से ऐसा इशारा मिल रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भी संकेत दिए हैं कि सरकार बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए छुट्टियों को 30 जून तक बढ़ाया सकती है।

छत्तीसगढ़ में पहले घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) के अनुसार स्कूल 16 जून से खुलने तय थे। प्रचंड गर्मी और उमस के कारण अब स्कूलों को 1 जुलाई से खोलने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। एक अन्य चर्चा के अनुसार, 16 जून से 30 जून तक केवल एडमिशन (दाखिले) की प्रक्रिया चल सकती है। बच्चों की नियमित कक्षाएं (पढ़ाई) 1 जुलाई से शुरू होगी।

हालांकि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक लिखित आदेश (Official Order) आना अभी बाकी है। माना जा रहा है कि सीएम विष्णुदेव साय आज शाम दिल्ली से वापसी के बाद इस बारे में चर्चा कर सकते हैं। अंतिम स्थिति विभाग का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पूरी तरह साफ होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button