आम चुनाव

सीएम साय की 11 दिन में 22 सभाएं… गांव-गांव गए, सबका दर्द महसूस किया

पूरी ताकत लगा दी है मुख्यमंत्री ने, सभी 11 सीटें जीतने का टारगेट

सीएम विष्णुदेव साय गांव-कस्बों में जाते हैं तो सिर्फ जनसभा लेकर, अपनी बात कहकर नहीं आते। वे लोगों से मिल रहे हैं, उनका दर्द महसूस कर रहे हैं और कई फैसले मौके पर भी कर रहे हैं। 11 दिन में 22 कस्बों-गांवों के दौरे सिर्फ चुनावी नहीं हो सकते। टारगेट 11 की 11 सीटें जीतने का है, साथ ही कोशिश यह भी है कि भाजपा ऐसे लोगों का भी दिल जीतते चले, जो अब करीब आ रहे हैं। भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन सीएम साय प्रदेश के लोगों के साथ इसमें खुद भी तप रहे हैं, ताकि पीएम मोदी का देश को सोने की चिड़िया बनाने का सपना साकार हो सके।

सब कायल होने लगे हैं सादगी और आत्मीयता के

सीएम साय ने 20 मार्च को दंतेवाड़ा गए थे। वहां माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ उन्होंने अपना अभियान शुरू किया। अभियान सिर्फ पूरी लोकसभा सीटें जीतने का नहीं, बल्कि साथ में हर किसी का दिल जीतने का भी। इसी लक्ष्य के साथ वे बस्तर सात, कांकेर में सात, राजनांदगांव में तीन तथा महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर व बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में एक-एक सभाएं कर चुके हैं। उनकी सभा में लोग पहुंच रहे हैं, क्योंकि सीएम साय कभी भी लोगों के बीच पहुंच जाते हैं, उनकी बातें सुनने लगते हैं, चर्चा करने लगते हैं। लोग अपनी व्यथा बताते हैं, तो उसका समाधान भी करने लगते हैं। उनकी इसी आत्मीयता और सादगी के लोग कायल हो रहे हैं। सीएम साय की सभा में महिलाएं बड़ी संख्या में आ रही हैं। यह महतारी वंदन योजना काअसर तो है ही, साथ ही पीएम मोदी और सीएम साय पर एक भरोसा भी है कि अब उनकी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

छत्तीसगढ़  सांय-सांय ही चलेगा विकास के पथ पर

सीएम साय ने पिछली कांग्रेस सरकार को भी निशाने पर रखा है। लोगों के बीच वे पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घपले-घोटालों की बात करते हैं, फिर लोगों से पूछते हैं कि बताओ… मोदीजी की सरकार तीसरी बार बनानी है या नही। उत्साह से भरे लोग तालियां बजाकर कहने लगते हैं कि तीसरी बात भी मोदी सरकार ही बनानी है। जब से विष्णु देव साय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया है, कांग्रेसी अक्सर सांय-सांय शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। सीएम साय ने इस वार को भी यह कहकर ध्वस्त कर दिया है कि उनका और सरकार का काम सांय सांय ही चलेगा और प्रदेश विकास के पथ पर दौड़ने लगेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button