छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण ने ज़ोर पकड़ा, अब दिन-रात काम… अंबिकापुर, सीतापुर समेत प्रदेश में कई सड़कें बन जाएंगी 6 माह में

चत्तीसगढ़ में अब सड़क निर्माण के काम ज़ोर पकड़ रहे हैं। कई इलाकों में महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे पर दिन-रात काम चल रहा है, ताकि अगली बारिश यानी मई-जून से पहले सड़कों को बनाकर ट्रैफिक के लिए ओपन किया जा सके। अंबिकापुर में खरसिया नाका रोड और सीतापुर में नेशनल हाईवे का निर्माण जोरों पर है। दोनों सड़कों के निर्माण के लिए अतिक्रमण हटा दिया गया है। सीतापुर में सड़क के लिए पेड़ों की कटाई की अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है।

अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र का खरसिया नाका रोड जलजमाव वाला क्षेत्र है। दो किमी लंबाई की इस सड़क के 300 मीटर हिस्से में डामरीकरण हो गया है। शेष हिस्से में सीसी रोड बनना है, जिसका काम तेजी से जारी है। इस निर्माणाधीन सड़क पर लोगों को धूल और असुविधा से बचाने रोज 6-7 टैंकर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन ने 40 से ज्यादा कब्जे हटाए हैं। सड़क निर्माण तीन महीनों में पूरा करने की संभावना है।

सीतापुर नगर पंचायत में भी सड़क निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई की अनुमति प्राप्त हो गई है। अभी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। बरसात के बाद अब कार्यों में तेजी लाते हुए इसका निर्माण आगामी छह महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्धारित अवधि में काम पूरा करने के लिए सड़क का निर्माण रात में भी जारी है। इन दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुगम, तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button