आज की खबर

अभी हर जगह सांप, अलर्ट रहिए ! छत्तीसगढ़ में घर से रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने स्नेक कैचर को डंसा… इलाज के दौरान मौत

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक सांप का रेस्क्यू करते समय स्नेक कैचर खुद सर्पदंश (सांप के डसने) का शिकार हो गए। उन्हें गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा में एक घर में कोबरा घुस गया था। स्नेक कैचर उसे निकालने पहुंचे थे। उन्होंने निकाल भी लिया लेकिन जहरीले कोबरा ने रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डस लिया। सांप के काटने के बाद उन्हें तुरंत गंभीर हालत में सिम्स बिलासपुर (CIMS Bilaspur) में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पिछले कुछ दिन से छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में शहरी और ग्रामीण इलाकों में हमेशा की तरह सांपों का मूवमेंट बढ़ गया है। स्नेक बाईट से लोगों की मौत भी हो रही है। इसलिए हर स्तर पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पाए जाने वाले कोबरा और करैत बेहद जहरीले हैं। जल्दी इलाज नहीं मिलने पर इनका दंश जानलेवा ही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button