आज की खबर

सट्टा किंगपिन सौरभ की ED ने भी मांगी रिमांड… “प्रोटेक्शन मनी” पर व्यापक जांच इसी एजेंसी की… 12 नवंबर को रायपुर कोर्ट में रिमांड पर सुनवाई

महादेव सट्टा किंगपिन सौरभ चंद्राकर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ED भी सक्रिय है। रायपुर कोर्ट में कल सीबीआई के अलावा ईडी ने भी सौरभ को रिमांड पर लेने की अर्जी लगा दी है। कोर्ट में
ईडी के अधिकारी और वकील मौजूद थे। ईडी ने सौरभ से पूछताछ के लिए अलग से 3 दिन की रिमांड मांगी है, जिस पर आगे फैसला होना है। कोर्ट ने सौरभ को अभी सीबीआई को 8 दिनों की रिमांड पर सौंपा है। सीबीआई उसे 12 नवंबर को रायपुर कोर्ट में पेश करेगी। संभवतः उसी दिन ईडी की ओर से भी सौरभ को रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।

ईडी ने महादेव एप सिंडिकेट में बड़ी जांच की है और अब तक करीब 4,336 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच, सीज या फ्रीज किया जा चुका है। ईडी ने इस मामले में जो चार्जशीट कोर्ट में पेश कर रखी है, “प्रोटेक्शन मनी” का उल्लेख उसी में आया था। चार्जशीट के अनुसार, इस अवैध साम्राज्य को बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपये की ‘प्रोटेक्शन मनी’ यानी रिश्वत दी जाती रही थी।

ईडी ने इस मामले की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत शुरू की थी। एजेंसी के अनुसार सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगी रवि उप्पल ने भारत के बाहर (मुख्यतः दुबई) बैठकर एक विशाल ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट चलाया। सट्टेबाजी से होने वाली अरबों रुपये की काली कमाई को कई ‘म्यूल अकाउंट्स’ (दूसरों के नाम पर खुले फर्जी बैंक खाते) में ट्रांसफर किया जाता था और फिर हवाला नेटवर्क के जरिए इसे विदेश (दुबई) भेजा जाता था।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button