आज की खबर

छत्तीसगढ़ में गन्ना अब 425 रुपए क्विंटल खरीदा जाएगा… किसान संघ से बातचीत के बाद सीएम साय की घोषणा

छत्तीसगढ़ के शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी दर बढ़ाकर अब 425 रुपए प्रति क्विंटल कर दी गई है। किसानों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने यह घोषणा की है। इसे कवर्धा में हुए भारतीय किसान संघ के आंदोलन का नतीजा माना जा रहा है। खबर यह भी आ रही है कि सीएम की इस घोषणा के बाद कवर्धा का किसान आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।

आज भारतीय किसान संघ (छत्तीसगढ़ प्रदेश) के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम साय सौजन्य भेंट की। सीएम के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी उपस्थित थे। किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल में संगठन मंत्री मनीष शर्मा और महामंत्री  नवीन शेष सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

सीएम साय ने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश के किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। गन्ना उत्पादक किसानों के हितों से संबंधित विषय प्रमुखता से सामने आया। मुख्यमंत्री ने किसानों की भावनाओं और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए शक्कर कारखानों के लिए गन्ने की खरीदी 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने का निर्णय लिया।यही नहीं, पेराई सत्र 2025- 26 में की गई खरीदी का भुगतान भी बढ़ी हुई दर पर किया जाएगा।

भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए सीएम साय के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा और उन्हें अपनी मेहनत का बेहतर प्रतिफल प्राप्त होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button