आज की खबर
सीजी पीएससी ने सब इंस्पेक्टर सूबेदार पीसी परीक्षा फिर टाली… 2, 3 और 4 नवंबर को होनी थी, नई तारीखों की घोषणा नहीं

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने दीपावली के ठीक पहले होने वाली सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा दूसरी बार स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को होने वाली थी। आयोगसे जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा को फिलहाल टाल दिया गया है। अभी नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।
इससे पहले यही परीक्षा 24 से 26 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन शिक्षक भर्ती परीक्षा के कारण इसे बदलकर 2 से 4 नवंबर किया गया था। अब इसे अगले आदेश तक पूरी तरह स्थगित कर दिया गया है। पीएससी ने ऑफिशियल नोटिस में परीक्षा टालने के पीछे “अपरिहार्य कारण” (unavoidable reasons) ही बताया है। आयोग ने कहा है कि मुख्य परीक्षा की नई तारीखों (New Exam Dates) की सूचना जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।



