आज की खबर
पूर्व सीएम डॉ रमन के जन्मदिन पर सिंगर जुबिन नौटियाल कन्सर्ट… राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में 15 अक्टूबर को आयोजन
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर 15 अक्टूबर को राजनांदगांव में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल का लाइव कॉन्सर्ट होने जा रहा है। इस दिन नवरात्रि की पंचमी का पावन अवसर भी है। जुबिन का प्रोग्राम राजनांदगांव के ऐतिहासिक दिग्विजय स्टेडियम में होगा। जुबिन के अलावा गायिका स्वस्ति मेहुल जैन (‘राम आएंगे’ फेम) की प्रस्तुति भी होगी।
यह भव्य संगीत कार्यक्रम भावेश बैद के नेतृत्व में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस जन्मोत्सव समारोह में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय तथा मंत्रियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के शामिल होने की भी संभावना है। समारोह के लिए दिग्विजय स्टेडियम में 40 हजार से भी अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।



