आज की खबर

महिला ने पति की गर्लफ्रेंड को सुपारी देकर शूट करवाया… झारखंड से 4 लाख रुपए में बुलवाए शूटर… पति-पत्नी और शूटर्स समेत 9 अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के सक्ती में महिला ने पति की गर्लफ्रेंड की 4 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। यह सनसनीखेज वारदात सक्ती के ग्राम जोंगरा की है, जहां 26 जून को पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम (25) की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी युवक मुरली चौहान ने पहले तो युवती से चक्कर चलाया। कुछ अरसे बाद जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो युवक ने पत्नी को सारी बात बताई। पत्नी चम्पा ने पति की मुश्किल दूर करने के लिए सुपारी किलिंग का प्लान बनाया और वारदात करवा दी।

पुलिस ने बताया कि मुरली की पत्नी चम्पा ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए अपने पोस्ट ऑफिस का खाता तोड़कर पैसे निकाले। इससे झारखंड के शूटरों को 4 लाख रु की सुपारी दी, जिसमें से ₹2 लाख एडवांस दिए गए थे। गिरफ्तार शूटरों ने पूछताछ में कुबूला कि उन्होंने ‘शूटर’ मूवी देखकर इस वारदात की पूरी प्लानिंग की थी और घर में घुसकर पूर्णिमा को 3 गोलियां मारी थीं।

इस वारदात का खुलासा करते हुए सक्ती पुलिस (SIT) ने मोबाइल लोकेशन, टावर डंप और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र (पुणे) में दबिश देकर पति-पत्नी समेत कुल 9 आरोपियों को दबोचा है।  पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, 4 कारतूस, वारदात में इस्तेमाल 2 बाइक, 7 मोबाइल और 71,500 कैश बरामद कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button