आज की खबर

दुर्ग संभाग के शहरी निकायों में 146, बिलासपुर में 197 और बस्तर में 63 एल्डरमैन मनोनीत… साय सरकार ने जारी की दूसरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत) में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षदों) की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग से जारी दूसरी सूची के तहत तीनों संभागों को मिलाकर 406 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। बिलासपुर संभाग में सबसे अधिक 197 एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं। अकेले नगर निगम बिलासपुर में 11 लोगों को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दुर्ग संभाग के विभिन्न निकायों में 146 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। बस्तर संभाग के शहरी निकायों के लिए 63 एल्डरमैन के नामों की घोषणा की गई है।

इससे पहले, साय सरकार ने रायपुर और सरगुजा संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियां की थीं। इसे को राज्य सरकार की आगामी स्थानीय और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की राजनीतिक रणनीति का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है।मनोनीत किए गए यह सभी सदस्य स्थानीय निकायों की बैठकों, विकास कार्यों और प्रशासनिक रणनीतियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। एल्डरमैन नगर विकास और जनहित के मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं, हालांकि इन्हें सामान्यतः महापौर या अध्यक्ष के चुनाव में सीधे मतदान का अधिकार नहीं होता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button