आज की खबर
रायपुर एयरपोर्ट में डायरेक्टर बदले… मोहम्मद आरिफ नए डायरेक्टर, कार्यभार संभाला
रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के डायरेक्टर बदल गए हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रायपुर के नए एयरपोर्ट डायरेक्टर (एपीडी) के रूप में मोहम्मद आरिफ की नियुक्ति की है। उन्होंने 5 अक्टूबर को ही एयरपोर्ट डायरेक्टर का कार्यभार संभाल लिया है। पिछले कुछ अरसे से प्रभारी के रूप में केके लहरे यह चार्ज देख रहे थे।
मोहम्मद आरिफ अनुभवी विमानन एवं एयरपोर्ट प्रोफेशनल माने जाते हैं हैं और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। रायपुर से पहले वे कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरपोर्ट डायरेक्टर थे। वे बागडोगरा एयरपोर्ट में भी इसी पद पर सेवाएं दे चुके हैं।



