आज की खबर

The Stambh Breaking : आईपीएस दीपांशु काबरा और पारुल माथुर करेंगे आईजी डांगी पर लगे शोषण के आरोप की विभागीय जांच

आईजी रतनलाल डांगी पर महिला योगा टीचर द्वारा लगाए गए शोषण के आरोपों की जांच अब एक पायदान आगे बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार अब इस मामले की विभागीय जांच सीनियर एडीजी दीपांशु काबरा और आईपीएस पारुल माथुर करेंगे। इससे पहले जांच टीम में आईपीएस प्रशांत अग्रवाल का नाम चर्चा में था। लेकिन शासन ने उनके बजाय महिला अफसर पारुल को विभागीय जांच टीम का हिस्सा बनाया है।

आईजी डांगी पर लगे शोषण के आरोप की शुरुआती जांच आईपीएस आनंद छाबड़ा और मिलना कुर्रे ने की थी। पता चला है कि प्रारंभिक जांच में इन अफसरों ने मोटे तौर पर आरोप सही पाए और इसी तरह की रिपोर्ट दी। इसके बाद शासन ने आईजी डांगी की विभागीय जांच शुरू की है। चूँकि प्रारंभिक जांच करने वाले अफसरों को ही संबंधित मामले में विभागीय जांच देने का नियम नहीं है, इसलिए पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को एडीजी दीपांशु काबरा और प्रस्तुतकर्ता अफसर के तौर पर आईपीएस पारुल माथुर का नाम प्रपोज़ किया था। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार शासन ने पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा पर इन्ही दोनों अफसरों से आईजी रतनलाल डांगी के केस में विभागीय जांच करने का आदेश जारी कर दिया है। द स्तम्भ के पास इस आदेश की कॉपी नहीं है, लेकिन उच्च स्तर से आदेश जारी होने की पुष्टि हो रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button