आज की खबर

धमतरी के पास फूटा सेक्स रैकेट, पकड़ी गई 4 लड़कियां रिहा… नाबालिग समेत 7 लड़के अरेस्ट, सरगना की तलाश में छापे

धमतरी के अर्जुनी इलाके में पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से 4 लड़कियों और 7 लड़कों (जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है) को पकड़कर थाने ले जाया गया। पूछताछ के बाद 7 बालिग लड़कों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है और लड़कियों को छोड़ दिया गया है। छापे के दौरान सरगना फरार हो गया, जिसे तलाशा जा रहा है।

संबंधित इलाके में इस तरह की गतिविधियों की तीन-चार साल से शिकायतें हो रही थीं। जाँच के बाद पुलिस ने छापा मारकर रैकेट का खुलासा किया। मौके पर पहुंची मीडिया को आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले 3-4 साल से अनैतिक और संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। रात में अनजान लोगों का आना-जाना लगा रहता था। गुस्साए ग्रामीणों ने मकान के सामने जमकर नारेबाजी और हंगामा भी किया।

पुलिस ने बताया कि इस रैकेट का सरगना फिलहाल फरार बताया जा रहा है। लोगों ने एसपी (SP) कार्यालय पहुंचकर मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सरगना पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button