आज की खबर

छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा चिंतन शिविर 4 और 5 जुलाई को IIM रायपुर में… सीएम साय और सभी मंत्री लगातार दो दिन रहेंगे इसी शिविर में

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सभी मंत्री 4 और 5 जुलाई 2026 को नवा रायपुर स्थित आईआईएम (IIM) रायपुर में दो दिवसीय आवासीय चिंतन शिविर 3.0‘ में हिस्सा लेंगे। सीएम साय ने मीडिया को बताया कि इस शिविर में शासन को आर्थिक रूप से प्रभावी, आधुनिक और जन-केंद्रित बनाने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

इस चिंतन शिविर में मंत्रियों की कार्यप्रणाली को अधिक कुशल, पारदर्शी और आधुनिक बनाने पर विमर्श होगा। 

बदलते तकनीकी परिवेश के अनुरूप शासन को ढालने पर बात की जाएगी। सरकार विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन पर कैसे स्टेट ऑफ़ द आर्ट काम करे, इस पर मंथन किया जाएगा। 

इस शिविर में देश के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञ नीति निर्माण, सुशासन (Good Governance) और विकास प्रशासन पर मंत्रियों को प्रशिक्षण देंगे। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित हो रहे इस शिविर में सुशासन, प्रशासनिक सुधार और सरकार के पिछले कार्यों की समीक्षा कर आगामी दिनों की रणनीति तय की जाएगी। सीएम साय ने कहा कि यह चिंतन शिविर सुशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस दौरान शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली विशेष चर्चा होगी, जिससे प्रदेश में गुड गवर्नेंस को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button