आज की खबर

राहुल गांधी का रायपुर में जोशीला स्वागत… एयरपोर्ट से रवाना होकर पहुंचे अभनपुर… वहां संगठन शिविर में नेताओं को देंगे टिप्स

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज रविवार 21 जून को दोपहर लगभग 2:00 बजे एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। दिग्गज नेताओं की मौजूदगी: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, राज्य के प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई वरिष्ठ विधायकों व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की अगवानी की। एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के साथ राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे सीधे अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय विशेष कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना हुए और कुछ देर पहले शिविर में पहुंचे। वहां भी भारी उत्साह और जोशीले नारों के साथ स्वागत हुआ।
राहुल गांधी के प्रवास को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट से लेकर अभनपुर मार्ग तक सुरक्षा के बेहद कड़े प्रबंध किए गए हैं। राहुल दोपहर 2:45 बजे अभनपुर पहुंचे, जहां वे नवनियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों को चुनावी जीत का मंत्र और टारगेट शीट देंगे। वे हर जिलाध्यक्ष से सीधी बात कर जमीनी सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों की रिपोर्ट लेंगे।
बता दें कि राहुल गांधी अभनपुर ‘संगठन सृजन’ शिविर में शामिल होने के लिए आए हैं। कांग्रेस का यह 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर अभनपुर स्थित अग्रवाल रिसॉर्ट (अभ्युदय जलानन अंतर्गत मंगल भवन) में आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस इस प्रशिक्षण (संगठन पाठशाला) के जरिए 2028 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावऔर आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए बूथ स्तर पर कैडर को मजबूत कर रही है। राहुल गांधी आज करीब 3.5 घंटे से अधिक का समय जिलाध्यक्षों के बीच बिताएंगे और शाम लगभग 6:40 बजे अभनपुर से रायपुर लौटकर वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। 
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button