आज की खबर
राजधानी में 34 पुलिसकर्मियों के तबादले… कमिश्नर डॉ शुक्ला ने थानों-क्राइम ब्रांच में नई पोस्टिंग की, देखें आदेश
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में गुरुवार, 6 अगस्त को पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने फेरबदल करते हुए 34 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। कमिश्नर की ओर से जारी आदेश के तहत थानों और अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) के स्तर पर यह बदलाव किया गया है। इस सूची में 1 एसआई (SI), 3 एएसआई (ASI) तथा बाक़ी प्रधान आरक्षक और आरक्षक हैं। पुलिसकर्मियों को क्राइम ब्रांच और रायपुर के विभिन्न थानों से इधर-उधर किया गया है।




