आज की खबर

सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग मामलों के लिए 3 दिन की लोक अदालत… दिल्ली स्थित परिसर में 21, 22, 23 अगस्त को आयोजन… केस लगाने वेबसाइट पर फॉर्म जारी

न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिएसुप्रीम कोर्ट में 21, 22 तथा 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत लगाई जाएगी। इस विशेष लोक अदालत का आयोजन सुप्रीम कोर्ट परिसर में ही होगा, जिसमें लंबित मामलों को शामिल किया जाएगा।

अधिकृत जानकारी के अनुसार विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका, उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण, समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जाएगा। पक्षकार इन सुलह-प्रयास हेतु बैंठकों, वार्ताओं में सशरीर अथवा आभासी (आनलाईन) रूप से शामिल हो सकते हैं। विशेष लोक अदालत के आयोजन का लक्ष्य सुप्रीम कोर्ट में लंबित उपयुक्त मामलों की सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन है।

सुप्रीम कोर्ट में लम्बित केस को विशेष लोक अदालत में कैसे शामिल करें, इसके लिए गूगल फॉर्म तैयार किया गया है। इस गूगल फॉर्म को भरना अत्यंत सरल है। इसे भरकर अपने मामले को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में शामिल किया जा सकता है। यह गूगल फॉर्म सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट www.sci.gov.in पर उपलब्ध है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button