आज की खबर

पहली खतरनाक तस्वीर..! पुलिया पर दो फुट पानी और घुस गई मज़दा… पंडरिया के गांववालों ने 25 लोगों को निकाला बाढ़ से

छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्से में गुरुवार रात से तेज बारिश के साथ मानसून की शुरुआत हुई और कुछ घंटे में छोटे रपटों पर नदी-नाले चढ़ गए। यह तस्वीर कवर्धा के पंडरिया इलाके की है। यहां आगर नदी के ढोलढोली रपटे (कॉजवे) को पार करते समय एक मजदा तेज बहाव में फंस गई। इस गाड़ी में 25 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को बहने से बचाया। इससे  गाड़ी में सवार लोगों की जान बची।

वनांचल में मूसलाधार बारिश की वजह से आगर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। जिससे कई रपटे डूब गए हैं। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद यात्री वाहन चालक उफनती नदी को पार करने का जोखिम उठाने लगे हैं। ऐसे नज़ारे अभी और भी दिखेंगे। सरकारी तंत्र को कुछ न कुछ करना होगा, ताकि सवारी गाड़ियों को ऐसा खतरा उठाने से रोका जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button