चिंतन शिविर के ठीक बाद सीएम साय कैबिनेट की बैठक 8 जुलाई को… शिविर के निष्कर्षों से सरकार को प्रभावी बनाने वाले फैसले संभव

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 8 जुलाई को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। आज शुक्रवार 3 जुलाई को जारी सूचना के अनुसार यह बैठक बुधवार को होगी।कैबिनेट बैठक से ठीक पहले राज्य सरकार का चिंतन शिविर भी आयोजित हो रहा है। चिंतन शिविर में किए गए विमर्श का असर कैबिनेट की इस बैठक में नज़र आ सकता है। सीएम साय ने मानसून को लेकर कृषि संबंधी कई सुझाव पिछले दिनों दिए हैं। उनमें से किसानों के तात्कालिक हित में दिए गए सुझावों पर भी कैबिनेट में फैसले हो सकते हैं।
साय कैबिनेट की 8 जुलाई को प्रस्तावित बैठक में आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की रणनीतियों और अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) के प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। चिंतन शिविर से निकले निष्कर्षों के आधार पर सरकार को अधिक प्रभावी बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं की गति बढ़ाने पर निर्णय होगा। राज्य के शासकीय कर्मचारियों के हितों, भत्तों और नई नियुक्तियों/प्रशासनिक फेरबदल से जुड़े नीतिगत मामलों पर चर्चा संभव है। खरीफ फसल के सीजन को देखते हुए खाद-बीज की उपलब्धता, खेती-किसानी से जुड़ी योजनाओं और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास पर बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।



