आज की खबर

द स्तम्भ हमेशा सही… दीप्ति दुबे ही रायपुर से कांग्रेस प्रत्याशी… सुबह 4 बजे मेयर-अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी… रायपुर समेत वार्डों की लिस्ट शाम तक

द स्तम्भ ने रविवार को देर रात बताया था कि कांग्रेस ने महापौर पद के लिए रायपुर से पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की पत्नी दीप्ति दुबे को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने सोमवार को सुबह 4 बजे रायपुर समेत 10 नगर निगमों के मेयर उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें दीप्ति दुबे को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। कांग्रेस के प्रदेश संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों में से एक मलकीत गैंदू जगदलपुर से प्रत्याशी बनाए गए हैं। चिरमिरी से डा. विनय जायसवाल, अंबिकापुर से डा. अजय तिर्की, रायगढ़ से जानकी काटजू, कोबा से ऊषा तिवारी, बिलासपुर से प्रमोद नायक, धमतरी से विजय गोलछा, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू और राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी को कांग्रेस ने महापौर पद के प्रत्याशी के तौर पर चुनावी समर में उतारा है।

नगर निगम ही नहीं, कांग्रेस ने नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद के 40 उम्मीदवारों तथा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 102 प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। नगरपालिका और  नगर पंचायतें, दोनों में अभी कुछ-कुछ और स्थानों के उम्मीदवारों की घोषणा होनी है।  ताजा खबर ये है कि रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर नगर निगमों में  वार्ड प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस ने तैयार कर ली है। सूचियां शाम तक जारी होंगी, लेकिन जिनके नाम फाइनल किए गए हैं, उन्हें फोन कर सूचना दी  जा रही है और नामांकन दाखिल करने के लिए कह दिया गया है। बता दें कि नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख 28 जनवरी है। स्क्रूटनी 30 दिसंबर तक होनी है और प्रत्याशी कन्फर्म  कर लें कि वे बी-फार्म संभवतः इस तारीख तक भी जमा कर सकते हैं। कांग्रेस ने नगर निगमों महापौर पद के लिए आरक्षण के अनुरूप ही प्रत्याशियों की घोषणा की है। रायपुर को मिलाकर पार्टी ने 10 में 4 महिलाओं को टिकट दिया है।

नगरपालिका अध्यक्ष के उम्मीदवारों की सूची

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button