आज की खबर

रायपुर नगर निगम के सभापति बने सूर्यकांत… विपक्ष से कोई चुनौती नहीं क्योंकि भाजपा का बड़ा बहुमत

नगर निगम रायपुर में पांच बार के पार्षद तथा भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष रह चुके सूर्यकांत राठौड़ को नगर निगम का नया सभापति चुन लिया गया है। शुक्रवार को सुबह एकात्म परिसर में भाजपा पार्षदों की बैठक बुलाई गई और सभापति के लिए प्रत्याशी पर नाम पर चर्चा के बाद सूर्यकांत का नाम फाइनल कर लिया गया। नगर निगम में दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस कार्यकाल की पहली सभा में सभापति के लिए केवल सूर्यकांत राठौड़ का नामांकन ही दाखिल हुआ। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार ने सूर्यकांत राठौड़ के सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी। चुने जाने के बाद से ही निगम की सामान्य सभा का संचालन सूर्यकांत ही करेंगे। अभी निगम की सामान्य सभा में अपील समिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button