I phone 18 pro करीब 1.64 लाख रुपए का… मुंबई दिल्ली से रायपुर तक एपल स्टोर्स पर पहले दिन ही अमीरों और फैन्स की भीड़
भारत में iPhone 18 Series की बिक्री शुरू होते ही देश के प्रमुख शहरों में Apple स्टोर्स के बाहर खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। आज शुक्रवार, 18 सितंबर से शुरू हुई इस सेल को लेकर लोगों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। इस बार iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1.64 लाख बताई जा रही है। महंगा होने के बाद भी इसे खरीदने के लिए लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है।
दिल्ली के साकेत, मुंबई के बीकेसी, बेंगलुरु तथा रायपुर में मरीन ड्राइव के सामने Apple Stores के बाहर लोग क़तार में खड़े नजर आए, या काफ़ी भीड़ रही, ताकि वे सबसे पहले नए आईफोन को खरीद सकें। खरीदारों में बड़ी संख्या में अमीर लोगों के अलावा टेक रिव्यूअर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और एपल के डाइ-हार्ड फैन्स थे। नोएडा के डीएलएफ मॉल (DLF Mall) स्थित स्टोर पर तो सुबह से ही भारी हुजूम देखा गया।
इस साल स्टोर्स की भीड़ से अलग Zepto जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स भी महज 10 मिनट में iPhone 18 Pro और Pro Max की डिलीवरी का दावा कर रहे हैं।



