आज की खबर

गर्लफ्रेंड की जंग में इतने वैपन… अमेरिकन स्नाइपर, पिस्टल, 12 बोर बंदूक… तेलीबांधा फायरिंग में दो घंटे में 4 अरेस्ट

रिंगरोड पर तेलीबांधा में ‘गर्लफ्रैण्ड‘ के झगड़े में गोली चलाकर दो कारों में भागे चार युवकों को पुलिस ने अलग-अलग जगह नाकेबंदी कर गुरुवार को आधी रात ही दो घंटे के अंदर पकड़ लिया। इनसे जो हथियार मिले, वह देखकर पुलिस भी चौंक गई। एसएसपी डॉ लालउमेद सिंह ने आधी रात प्रेस कांफ्रेंस में आरोपियों से जब्त अमेरिकन स्नाइपर, पिस्टल और कारतूस 12 बोर बंदूक मीडिया के सामने लायीं। इस मामले में पुलिस ने गुरु गोविंद नगर के जरनैल सिंह, अभिजोत सिंह रखराज, जसपाल सिंह रंधावा और हरप्रीत सिंह रंधावा को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी डॉ लाल उमेद ने बताया कि 5 मार्च को प्रभजोत सिंह एवं जसपाल सिंह में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। इसे सुलझाने के लिए दोनों पक्षों की गुरुवार रात  तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन के पास बैठक रखी गई। बातचीत चल रही थी, तभी दोनो में विवाद होने लगा। इसी दौरान जरनैल सिंह एवं जसपाल सिंह कार में रखी बंदूक लेकर आए, प्रभजोत की तरफ़ फायर किया और फरार हो गये।

गोली चलने की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, एएसपी लखन पटले, डीएसपी क्राइम संजय सिंह, क्राइम ब्रांच और तेलीबंधा थाने के अफसर मौक़े पर पहुँच गए। एक थार और एक सफारी कार के लिए शहर की नाकेबंदी कर दी गई। इसी बीच क्राइम ब्रांच की एक टीम ने वीआईपी टर्निंग के पास एक गाड़ी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसमें दो लोग मिले। दूसरी गाड़ी पंडरी के आगे पकड़ी गई। इसमें भी दो आरोपी मिले। वेपन दोनों गाड़ियों से बरामद कर लिए गए।गाड़ियाँ और वेपन जब्त कर लिए गए हैं। एक और आरोपी की तलाश चल रही है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button