आज की खबर

बिलासपुर में सोशल मीडिया पोस्ट पर आधी रात बवाल… दो पक्ष भिड़े, हिंसा रोकने के लिए लाठीचार्ज-आंसूगैस… पुलिस की सख्ती, आज हालात काबू में

बिलासपुर में शुक्रवार 28 अगस्त को आधी रात सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच भारी हिंसक झड़प और पथराव हुआ है। बवाल खपरगंज और मसानगंज इलाके में हुआ है और 50 से ज़्यादा लोगों को चोट लगने की रिपोर्ट आ रही है। इसे काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस चलानी पड़ी है। पूरे शहर में निषेधाज्ञा है और हालात काबू में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक कथित विवादित पोस्ट की वजह से दो पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हुई, जिसने बाद में एक बड़े सांप्रदायिक तनाव और हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए। उपद्रवियों ने कोतवाली थाने, आसपास के घरों और दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की और भारी पथराव किया। इस हिंसा में कई लोगों के घायल होने की खबर है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। तनाव बढ़ता देख प्रशासन ने तुरंत पड़ोसी जिलों मुंगेली और जांजगीर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। फिलहाल पूरे प्रभावित इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button