आज की खबर

Police Transfers : 35 एएसपी और 60 डीएसपी की नई पोस्टिंग… कांकेर और गरियाबंद के एसपी भी बदले

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने सोमवार को देर रात मैदानी अफसरों तथा एसपी लेवल पर बड़े बदलाव कर दिए हैं। शासन ने राज्यभर में पदस्थ 35 एएसपी और 60 डीएसपी की नई पदस्थापना कर दी है। शासन और गृह विभाग में गहन मंथन के उपरांत नई पोस्टिंग्स की गई हैं। इसमें रायपुर में आने वाले समय में लागू होने जा रहे पुलिस कमिश्नरी सिस्टम के अनुरूप बदलाव की झलक भी मिल रही है। स्थानांतरित अफसरों को तत्काल प्रभाव से नई पोस्टिंग पर जाने की हिदायत सरकार ने दी है। इसके अलावा, मंगलवार को सुबह तीन आईपीएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल का आदेश जारी हुआ है। जिसने कांकेर और गरियाबंद के एसपी बदले गए हैं। कांकेर में निखिल अशोक कुमार रखेचा और गरियाबंद में वेदव्रत सिरमौर को एसपी बनाया गया है।

एसपी तथा एएसपी की ट्रांसफर-पोस्टिंग लिस्ट यहाँ देख सकते हैं :-

Screenshot
Screenshot
Screenshot
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button