आज की खबर

रायपुर-भिलाई दुर्ग हाईवे पर खारुन पुल के पास बाढ़… ट्रैफिक ठप, एसडीआरएफ उतरी… दूसरे मार्ग अपनाने की एडवाइजरी

भारी बारिश से रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज से लगे चंदनडीह में बाढ़ आ गई है। इससे कुम्हारी पुल के रायपुर वाले हिस्से में नेशनल हाईवे पर लगभग डेढ़ फुट पानी भर गया है। इस बाढ़ से रायपुर से दुर्ग-भिलाई का सड़क संपर्क लगभग ठप है और भयंकर जाम लगा है। रायपुर और दुर्ग ज़िले की पुलिस ने यहां से गुज़रनेवालों के लिए पर्याप्त समय रखने या फिर अलग रास्तों के इस्तेमाल की एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) ने इस सड़क पर और मोर्चा संभाल लिया है।

दोनों प्रमुख शहरों (रायपुर और भिलाई-दुर्ग) को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पानी भरने से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात रेंग रहा है। पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे बाढ़ वाले रास्तों पर जाने से बचें और अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही वैकल्पिक ग्रामीण या लिंक मार्गों का उपयोग करें।
रायपुर और भिलाई-दुर्ग के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह प्रभावित हुआ है। नेशनल हाईवे पर घुटनों तक पानी भर जाने के कारण वाहनों की आवाजाही थम गई है। हाईवे पर सुरक्षा और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। नेशनल हाईवे पर चंदनडीह में बाढ़ के अलावा सिरसा गेट के रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button