आज की खबर

बड़ा खुलासा : इंद्रावती रिज़र्व में शिकारियों ने 5 टाइगर मारे..! जिन दो की खालें मिलीं, वे रिकॉर्ड में ही नहीं थे… सांठगांठ का इशारा भी

छत्तीसगढ़ के इंद्रावती टाइगर रिजर्व (ITR) में दो नहीं, बल्कि 4 से 5 बाघों के शिकार का एक बेहद हैरान करने वाला बड़ा रैकेट फूटा है। इस रैकेट की शुरुआती कड़ियाँ तब जुड़ीं, जब महाराष्ट्र पुलिस के दो जवानों को कांकेर के भानुप्रतापपुर में दो बाघों की खाल के साथ दबोचा गया। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने बीजापुर में पासेवाड़ा के पास इंद्रावती टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में lशिकार किया था।

इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद वन विभाग और सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस और वन विभाग ने एक्शन लेते हुए बीजापुर के सीमावर्ती इलाकों से इस रैकेट से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।l सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि प्राथमिक जांच में जिन बाघों की खाल बरामद हुई है, उनका वन विभाग के आधिकारिक मॉनिटरिंग डेटा में कोई रिकॉर्ड ही नहीं था। बरामद की गई खालों और कंकालों का मिलान करने के बाद आशंका जताई जा रही है कि पिछले कुछ समय में यहाँ 4 से 5 बाघों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। वन विभाग अब इसकी डीएनए (DNA) और फोरेंसिक जांच करा रहा है।

पैसे फूंक रहा वन विभाग, खुला घूम रहे शिकारी

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा ITR की वैज्ञानिक निगरानी, कैमरा ट्रैप और पेट्रोलिंग के लिए करोड़ों रुपये का बजट (पिछले दो वर्षों में करीब 8 करोड़ रुपये) जारी किया गया, लेकिन फिर भी शिकारी खुलेआम घूमते रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button