आज की खबर

किसानों ने सीएम साय को दो बोरियों में 65 किलो धान से तौला… सीएम का पलड़ा झुका और डिप्टी सीएम साव-मंत्री ओपी खिलखिलाने लगे

छत्तीसगढ़ के गांवों में धान खरीदी किसी उत्सव से कम नहीं है। चार माह की मेहनत सफल होती देख लोग खुश होते हैं, छोटी-मोटी अव्यवस्थाओं से नाराज होते हैं, लेकिन अमूमन एक संतोष तो रहता ही है। प्रदेश के अधिकांश नेता मूलतः किसान भी हैं, इसलिए धान खरीदी के दौरान उनकी भी खुशी लाजिमी है। सीएम विष्णुदेव साय धान खरीदी को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। वे मंगलवार को रायगढ़ के दौरे पर हैं। जब वे एक कार्यक्रम में पहुंचे तो उत्साहित किसानों ने धान खरीदी वाले बड़े से तराजू को फूलों से सजा रखा था। सीएम से आग्रह किया गया कि किसान उन्हें धान से तौलना चाहते हैं, तो वे सहर्ष तैयार हो गए। उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री ओपी चौधरी भी थे। वे भी सीएम साय को धान से तौलता देखने के लिए उत्सुक हुए। एक उत्सुकता भी थी कि कितना धान रखा जाए। ज्यादातर का मानना था कि 40 किलो भर्ती वाली पूरी बोरी और एक कुछ खाली बोरी काफी रहेगी। बताते हैं कि पलड़े में एक तरफ करीब 65-70 किलो थान रखा गया। दूसरे पलड़े पलड़े पर सीएम साय बैठे और उनका पलड़ा धीरे-धीरे झुकने लगा। कांटा जब सीएम की तरफ हुआ, तब वे भी बहुत खुश हुए। साथ खड़े डिप्टी सीएम साव और मंत्री ओपी खिलखिलाने लगे। मौजूद लोग अंदाज लगाने लगे कि सीएम साय का वजह से 65-70 किलो के आसपास होगा। अगर इतना होगा, तो यह आदर्श वेट है, जिससे कोई भी चुस्त-दुरुस्त रह सकता है। कुछ लोगों ने उल्लेख भी किया कि सीएम साय रोजाना लंबा मार्निंग वाक करते हैं, कई-कई किमी पैदल चल लेते हैं, इसलिए इतने फिट बने हुए हैं। बहरहाल, सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धान से तौले जाने की फोटो पोस्ट की। उसमें यह बातें नहीं लिखी लेकिन छत्तीसगढ़ी भाषा में सीएम साय ने जो लिखा, उसे हम हूबहू प्रस्तुत कर रहे हैंः-

धान ले भराय रहय “धान के कटोरा” हमर छत्तीसगढ़… 

हमर किसान हितैषी योजना ले अन्नदाता मनके जिनगी चलत हे बड़ सुघ्घर… 

आज रइगढ़ म किसान भाई मन धान ले तौल के मोर स्वागत करिन, अतना सुघ्घर स्वागत बर जम्मो साथी मनके हिरदे ले आभार।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button