आज की खबर

पॉवर कंपनीज से आईएएस डॉ रोहित यादव को विदाई… सभी एमडी बोले- उनके मार्गदर्शन में मिलीं कई उपलब्धियां

छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनीज मुख्यालय के सेवाभवन में पूर्व चेयरमैन डॉ. रोहित यादव को स्टेट पावर जनरेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष पद से विदाई दी गई। पावर कंपनी की ओर से प्रबंध निदेशकों ने डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया। डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में होने से राज्य शासन एवं केंद्र सरकार के मंत्रालयों में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर मिला, परन्तु पावर कंपनीज में कार्य करने का अनुभव अलग ही रहा। यहां के अधिकारी-कर्मचारियों की लगन, समर्पण और निष्ठा सराहनीय है।

पावर कंपनीज के प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार (जनरेशन), राजेश कुमार शुक्ला (ट्रांसमिशन) एवं भीमसिंह कंवर (डिस्ट्रीब्यूशन) ने कहा कि पावर कंपनी ने डॉ. यादव के मार्गदर्शन में उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, स्मार्ट मीटर सहित सभी योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई। कार्यालय में ई-ऑफिस, बायोमेट्रिक अटेंडेंस को त्वरित गति से लागू किया गया। विभिन्न योजनाओं की मैदानी कठिनाइयों को समझते हुए प्रावधान किए गए, जिससे निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लक्ष्य को पूरा करने में सफलता मिली। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने जनरेशन कंपनी को 76.44 प्रतिशत पीएलएफ के साथ विद्युत उत्पादन के लिए देशभर में तृतीय स्थान प्रदान किया। उपभोक्ता सेवा में सुधार के उपायों के कारण डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की रैंकिंग “बी” से “ए” हो सकी।

कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक वी.के. साय, के.एस. मनोठिया, संजय पटेल, एम.एस. चौहान, संदीप मोदी, श्री एस.के. ठाकुर, एम.एस. कंवर, सी.एल. नेताम, संजय खंडेलवाल, एम. जामुलकर, संजीव सिंह, रश्मि वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) गोविंद पटेल ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button