आज की खबर

असम में हिमंता की शपथ कल 12 मई को सुबह 11.40 बजे… पीएम मोदी मुख्य अतिथि, सीएम साय शाम को ही रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के मुख्यमंत्री के रूप में हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ आज सोमवार शाम 7 बजे कोलकाता रवाना हो गए। गुवाहाटी में शपथ समारोह में शामिल होने के बाद सीएम कल मंगलवार को शाम 5 बजे तक रायपुर लौट आएंगे।

हिमंता का असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह 12 मई, मंगलवार को सुबह 11:40 बजे खानापारा, गुवाहाटी (वेटरनरी कॉलेज फील्ड) में समारोहपूर्वक होगा। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की जीत के बाद वे लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे।
सीएम विष्णुदेव साय वर्तमान में छत्तीसगढ़ में ही ‘सुशासन तिहार 2026’ अभियान के तहत विभिन्न जिलों के दौरे पर हैं। 10 मई को वे जसपुर, कबीरधाम और मुंगेली जिलों के दौरे पर थे। इसलिए सीएम असम से कल ही रायपुर लौट आएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button