आज की खबर

अबूझमाड़ में घुसी फोर्स के सामने आए आठ माओवादी ढेर, एसटीएफ का जवान शहीद

सीएम साय ने जवान की शहादत पर जताया दुख, घायलों के समुचित इलाज के निर्देश

अबूझमाड़ के घने जंगलों को दो दिन से छान रही फोर्स का शनिवार को सुबह कुतुल, फरसबेड़ा और धुरबेड़ा के जंगलों में माओवादियों की अलग-अलग ग्रुप से सामना हो गया। फोर्स की ताबड़तोड़ फायरिंग में सब मिलाकर 8 माओवादी मारे गए हैं। सभी के शव बरामद कर लिए गए। गोलीबारी में एसटीएफ का एक जवान शहीद हो गया और दो घायल हुए हैं। दोनों घायल जवानों को हेलिकाप्टर से रायपुर लाया जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय ने एसटीएफ जवान की शहादत पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं।

अबूझमाड़ में दो दिन पहले कोंडागांव और नारायणपुर पुलिस, आईटीबीपी और डीआरजी के जवानों ने नक्सल विरोधी आपरेशन शुरू किया गया। तीन-चार दिशाओं से सब मिलाकर तकरीबन 1 हजार जवान जंगलों में घुसे हैं और कोना-कोना छान रहे हैं। इसी दरमियान माओवादी फोर्स के घेरे में आए और फायरिंग शुरू कर दी। अलर्ट फोर्स ने खुद को सुरक्षित करते हुए ताबड़तोड़ जवाबी फायरिंग की। इसमें दो-तीन स्थानों में 8 माओवादियों को ढेर कर दिया गया। जंगलों में सर्चिंग के दौरान अब तक 8 माओवादियों के शव मिलने की सूचना है। ओरछा थाना इलाके के धुरबेड़ा में हुई मुठभेड़ में एक जवान को गोली लगी है और उसके शहीद होने की सूचना है। गोलीबारी में दो और जवान घायल हुए हैं। डाक्टरों की सलाह पर दोनों को इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि फोर्स अब भी माओवादियों की एक पार्टी का पीछा कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button