एनालिसिस

बस्तर रेजिमेंट पर रक्षामंत्री राजनाथ की चिट्ठी- परीक्षण कर रहे हैं… गृहमंत्री शर्मा ने आग्रह किया है सेना में इस रेजिमेंट का, देखें दोनों पत्र

सेना में जिस तरह अन्य राज्यों अथवा वहां के अलग-अलग वीर समाजों के नाम पर रेजिमेंट हैं, उसी तरह गृहमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मांग की है कि सेना में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाली बस्तर रेजिमेंट होनी चाहिए, उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को इस आशय की चिट्ठी लिखी थी, जिसका जवाब आ गया है। रक्षामंत्री ने लिखा है- बस्तर रेजिमेंट की स्थापना के संबंध में 26 june को रक्षा मंत्रालय को पत्र मिल गया है। उपर्युक्त मामले का परीक्षण चल रहा है (देखें पत्र)।

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री शर्मा ने रक्षामंत्री को भेजी चिट्ठी में कहा था कि पिछले कई वर्षों से बस्तर संभाग के जवान माओवाद के ख़िलाफ़ वीरता और अदम्य साहस से लड़ रहे हैं। ये जवान दुर्गम और विषम परिस्थितियों में भी गुरिल्ला युद्ध के अभ्यस्त हैं। भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट का गठन राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता में योगदान देने वाली रणनीतिक पहल होगी। यह बस्तर के युवाओं को राष्ट्र की सेवा का सुनियोजित मार्ग प्रदान करेगी, इसलिए सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना होनी चाहिए (देखें पत्र)।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button