आज की खबर

जांजगीर में कांग्रेस नेता, पत्नी और दो नौजवान बेटों की मौत, जहर से खुदकुशी का शक, बड़ा कर्ज बना वजह ?

जांजगीर के पूर्व जिला कांग्रेस सचिव पंचराम यादव (55) उनकी पत्नी दुर्गेशनंदिनी यादव (55) और दो नौजवान बेटों नीरज यादव (32) और सूरज यादव (27) की जहर से मौत हो गई है। उनके घर का दरवाजा लाक था, शक होने पर पड़ोसी भीतर घुसे तब सभी गंभीर स्थिति में थे और मुंह से झाग निकल रहा था। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां नीरज को मृत घोषित कर दिया गया। 31 तारीख को देर रात तक पति-पत्नी और छोटे बेटे सूरज ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस को आशंका है कि पहले बाहर से घर लाक किया गया गया, इसके बाद चारों ने जहर पी लिया। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह बात आ रही है कि कांग्रेस नेता यादव कर्ज से परेशान थे। इस घटना से पूरे जांजगीर में गम का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक पंजराम ठेकेदारी करते थे। कुछ अरसा पहले बेटों ने फेब्रिकेशन का काम भी शुरू किया था। वे भी उनके साथ काम करते थे। शुक्रवार तक सब ठीक था। उनके घर आना-जाना करने वाली एक लड़की शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे गई, तो सामने से दरवाजा लाक था। चारों के फोन भी बंद थे। दरवाजा लाक होने के कारण आशंका हुई तो लड़की पीछे किचन की ओर से गई और आवाज लगाई। जवाब नहीं मिला तो उसने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसी पहुंचे तो कुछ देर बाद पुख्ता हो गए कि सभी भीतर ही हैं। पड़ोसी और पुलिस भीतर घुसे तो चारों अचेत थे तथा हालत गंभीर थी। इसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी शनिवार रात तक मृत्यु हो गई।

पंचराम ने बताया था- कर्ज बढ़ गया है

पंचराम यादव और परिवार की जहर से मौत को लेकर उनके रिश्तेदारों और जाननेवालों का मानना है कि कर्ज इसकी वजह हो सकती है। खुद पंचराम ने पिछले कुछ दिन में लोगों से कहा था कि कर्ज बढ़ गया है। करीबियों के अनुसार इसके अलावा कोई दूसरी वजह नहीं लगती। पुलिस ने मकान सील कर दिया है और लोगों से पूछताछ कर जान देने की वजह पता लगा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button