सीएम के ओएसडी मिश्र ने विश्रामपुर नगर पंचायत में किया मतदान… वोट के लिए जागरुकता की अपील

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) रविकांत मिश्र ने सूरजपुर जिले की विश्रामपुर नगर पंचायत में सपरिवार मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में खुद भागीदारी निभाई, साथ ही अन्य लोगों को भी मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
मतदान के पश्चात ओएसडी रविकांत मिश्र ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि एक जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत होता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मतदान केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज की दिशा और विकास को तय करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भय और प्रलोभन के निष्पक्ष रूप से मतदान करना चाहिए। ओएसडी मिश्र ने विशेष रूप से युवाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें।