आज की खबर
जनदर्शन गुरुवार से फिर शुरू करेंगे सीएम साय… रायपुर के सीएम हाउस में दोपहर 12 से 3 बजे तक आम लोगों से मिलेंगे
सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार, 13 नवंबर से जनदर्शन फिर शुरू करने जा रहे हैं। सीएम साय का जनदर्शन पिछले कुछ समय से स्थगित था, जो रायपुर के सीएम हाउस में दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 3 बजे तक चलेगा।
जनदर्शन में सीएम विष्णु देव साय लोगों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके। बता दें कि राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाती है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके।



