आज की खबर

छत्तीसगढ़ : तस्वीरों में बारिश-बाढ़

(शनिवार को बच्चे ऐसे भी स्कूल गए थे, कांकेर का दृश्य)

राजधानीं रायपुर समेत लगभग पूरे छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में चर्चा का विषय है केवल भारी बारिश और बाढ़। रायपुर की निचली बस्तियों, कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में हर साल की तरह इस साल भी दो-दो फुट पानी भर गया है।

रायपुर में टाटीबंध, प्रोफेसर कॉलोनी समेत कई निचली कॉलोनियों में सड़कें लबालब, पानी घरों में
रायपुर में कोटा का अंडरब्रिज सुबह तक डूबा रहा।
रायपुर में बारिश शुरू होते ही कई सड़कों पर इतना पानी की बंद हो जा रहा है ट्रैफिक।

प्रदेश अधिकांश छोटी नदियाँ और पहाड़ी नाले गरज रहे हैं। रपटों पर पानी चल रहा है और “बहादुर ड्राइवर” लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। एसडीआरएफ पानी में उतर चुकी है।

बाढ़ से इस तरह रेस्क्यू किए गए 14 निर्माण श्रमिक।

बगदई नदी के पानी में फंसे 14 मज़दूरों का रेस्क्यू किया गया है। पंडरिया में कल गांववालों ने ह्यूमन चेन बनाकर 25 लोगों को बाढ़ से निकाला था।

Screenshot

सरगुजा में कल माँ-बेटा नदी में बह गए। पिछले 24 घंटे की बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। प्रशासन और पुलिस मुस्तैद हैं।

सरगुजा की इस नदी में बह गए थे माँ-बेटा समेत 4 लोग।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button