चिंतन शिविर 3.0 का दूसरा और अंतिम दिन… सीएम साय, मंत्रियों ने योग से शुरुवात की… अब गुड गवर्नेंस पर टिप्स दे रहे विशेषज्ञ

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय ने चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ की। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर में शनिवार को शुरू हुए इस शिविर का आज रविवार, 5 जुलाई को अंतिम दिन है। शिविर में आज के पहले और विशेष योग सत्र में सीएम साय और उनके मंत्रियों तथा शीर्ष अफसरों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।
चिंतन शिविर का मुख्य फोकस ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के विजन, सुशासन और प्रशासनिक सुधारों पर है। यह कार्यक्रम सुबह करीब 9:00 बजे शुरू होकर शाम 6:30 बजे तक चलेगा, जिसे मुख्य रूप से तीन सत्रों में बांटा गया है। आज के सत्रों में देश के अलग-अलग क्षेत्रों के राष्ट्रीय विशेषज्ञ मंत्रियों को सुशासन और विकास के टिप्स दे रहे हैं। सुमन बिल्ला छत्तीसगढ़ को एक बड़ा टूरिज्म हब (विशेषकर बस्तर क्षेत्र) बनाने और सेवा क्षेत्र को मजबूत करने पर अपनी रणनीति साझा करेंगे। शशांक मणि त्रिपाठी लोक नीति और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर व्याख्यान देंगे। विख्यात निशानेबाज गगन नारंग मंत्रियों के साथ प्रशासनिक नेतृत्व और बेहतर परफॉर्मेंस को लेकर अपने अनुभव साझा करेंगे। विनय सहस्रबुद्धे गुड गवर्नेंस, पारदर्शिता और जनता तक योजनाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उपायों पर बात करेंगे।



