आज की खबर

बाढ़ से बेहाल असम को छत्तीसगढ़ से 5 करोड़ रु की मदद… सीएम साय ने हिमंता से फ़ोन पर बातचीत के बाद की घोषणा

असम में बाढ़ के हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं। लगातार मूसलाधार बारिश और नदियों के उफान के कारण राज्य में अब तक सौ से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और दो लाख से अधिक लोग इस आपदा से सीधे प्रभावित हैं। राज्य के 13 से 15 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ में 460 से अधिक गाँव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। 10,000 हेक्टेयर से अधिक की फसल बर्बाद हो चुकी है।छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने रविवार को असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से फ़ोन पर बातचीत की है। साय सरकार ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए असम सरकार को 5 करोड़ रुपए की मदद भेजने की घोषणा की है।

सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी दी है। उन्होंने रविवार को अपनी पोस्ट में कहा- इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ की जनता असम के भाई-बहनों के साथ पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ खड़ी है। माँ कामाख्या से प्रार्थना है कि बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों की रक्षा करें और असम में शीघ्र सुख-शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल हो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button