छत्तीसगढ़ के सीएम दो दिन के दिल्ली दौरे पर… कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे… मंत्रिमंडल में अभी कोई फेरबदल नहीं
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय रविवार, 24 मई को सुबह दो दिन के प्रवास पर दिल्ली रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से कहा कि दिल्ली प्रवास पर जा रहे हैं, जहाँ माननीय केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात होगी। इन मुलाक़ातों में छत्तीसगढ़ के विकास और समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। संभावना है कि इस प्रवास के दौरान वे गृहमंत्री अमित शाह के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिन से सियासी और प्रशासनिक गलियारों में दो चर्चाएं तेज थीं। पहली, मंत्रालय में बड़े फेरबदल और दूसरी- मंत्रिमंडल में फेरबदल की। मंत्रालय में बड़ा फेरबदल हो चुका है। इसलिए इस बार फिर अफ़वाह उड़ी कि अब मंत्रिमंडल में कुछ हो सकता है। लेकिन विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक़ मंत्रियों में फेरबदल का अभी कोई विषय ही नहीं है। इस प्रवास में ऐसे किसी फेरबदल की कोई संभावना नहीं है।



