चुनाव प्रबंधन में माहिर बृजमोहन ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
भाटापारा में धुआंधार बैठकें-प्रचार, कार्यकर्ताओं की तुलना सैनिकों से

दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल ने धुआंधार प्रचार का सिलसिला जारी रखते हुए मंगलवार को भाटापारा विधानसभा में पार्टी के मंडलों की बैठक ली। बृजमोहन छत्तीसगढ़ के उन गिने-चुने नेताओं में हैं, जिन्हें चुनाव प्रबंधन का गुरु माना जाता है। बैठकों में उन्होंने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए कि किस तरह के चुनाव मैनेजमेंट से चीजें अपने हाथों में रखी जा सकती हैं। बृजमोहन के साथ बैठकों और प्रचार में उनके करीबी पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा समेत पार्टी नेता बड़ी संख्या में थे। उन्होंने दावा किया कि केवल भाटापारा से पीएम मोदी के नाम पर बृजमोहन अग्रवाल को एक लाख वोटों की लीड मिलेगी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन ने कहा कि भाजपा पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक किसी को भी कमतर नहीं आंकती है। इसीलिए पार्टी हर चुनाव पूरी ताकत से लड़ती है। हम 12 महीने 24 घंटे सातों दिन चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। बृजमोहन ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता किसी सैनिक से कम नहीं है। वे पीएम मोदी के नेतृत्व में देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए तैयार खड़े हैं। प्रवास के दौरान बृजमोहन ने भाजपा के निपनिया मंडल, भाटापारा नगर मंडल, भाटापारा ग्रामीण और सिमगा मंडल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके साथ शिवरतन शर्मा और देवजी भाई पटेल के अलावा सनम जांगड़े, महाबल बघेल, सुनील मिश्रा, धनीराम साहू, डबलू सिंह ठाकुर, केजु राम बघेल, मनिंदर सिंह गुम्बर, सुरेश यदु , पवन वर्मा, कांति आडिल तथा जिला पंचायत सदस्य कविता देवांगन, पार्षद और मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।