आज की खबर

रायपुर में 3 लाख की जगह अब 4 लाख सदस्य बनाएगी भाजपा… सभी जगह टारगेट 20 प्रतिशत बढ़ाया नितिन नवीन ने

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को देर रात छत्तीसगढ़ में सदस्यता का टारगेट 50 लाख से बढ़ाकर 60 लाख कर दिया। इसे लेकर पार्टी में दिनभर एक्सरसाइज चला और छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन ने 10 लाख सदस्यों के बढ़े हुए टारगेट को हासिल करने के लिए सभी जगह लक्ष्य 20 प्रतिशत बढ़ा दिया। लेकिन रायपुर में पार्टी को ज्यादा मेहनत करनी होगी, क्योंकि यहां सदस्यता का टारगेट 3 लाख से बढ़ाकर 4 लाख किया गया है, यानी करीब 33 प्रतिशत वृद्धि कर दी गई है। राजधानी होने के कारण पार्टी ने रायपुर में ही सदस्यता टारगेट सबसे ज्यादा बढ़ाया है। इसे हासिल करने के लिए सांसद-विधायकों के साथ-साथ संगठन पदाधिकारियों को मोर्चे पर आना होगा।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने 10 लाख सदस्यता बढ़ाने का टारगेट मिलने के बाद शुक्रवार को दिनभर सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्षों और जिला सदस्यता प्रभारियों की बैठक लेकर मथन किया। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चले इस मंथन में संगठन के तकरीबन सभी नेता मौजूद रहे। लगभग दिनभर चले मंथन के बाद प्रभारी नबीन ने मीडिया से कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर इस बात पर चर्चा की कि बढ़ा हुआ लक्ष्य कैसे हासिल किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरे एक्सरसाइज के बाद हमने केंद्रीय नेतृत्व को आश्वस्त कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में 60 लाख सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने मात्र 8 महीने में ही उन सारे वादों को भी पूरा किया है जो वादे पूर्व की कांग्रेस सरकार 5 वर्षों में पूरा नहीं कर पाई। साथ ही अधिकांश मोदी गारंटी भी पूरी कर दी गई है। इस वजह से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और इसी के सहारे बढ़ा लक्ष्य हासिल कर लेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंहदेव के अलावा शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सवन्नी, निरंजन सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, भारत लाल वर्मा, रामजी भारती, जगदीश (रामू) रोहरा, सौरभ सिंह, जगन्नाथ पाणिग्रही, रजनीश सिंह, नंदन जैन, राजीव अग्रवाल, नवीन मार्कंडेय, जयंती पटेल और संदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में जिला सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्याय यात्रा पर बोले- जो अन्याय किया, उसका हिसाब दें

प्रदेश प्रभारी नवीन ने कांग्रेस की न्याय पदयात्रा पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस को इससे पहले अपने शासनकाल में हुए अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार का हिसाब देना चाहिए। छत्तीसगढ़ की जनता से इसलिए माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि अजा वर्ग के युवा अभ्यर्थियों को नग्न प्रदर्शन करना पड़ा था। पीएससी समेत सभी घोटालों को प्रदेश की जनता भूली नहीं है। इसलिए पदयात्रा के क्रम में पार्टी अपने अन्यायों का हिसाब भी देती चले।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button