आज की खबर

बड़ी खबर… पुलिस में 263 एएसआई (M) के पदों पर होगी भर्ती… सीएम साय ने वित्त विभाग से दिलवाई मंजूरी

छत्तीसगढ़ मंत्रालय से अभी-अभी बड़ी खबर यह आई है कि सरकार जल्दी ही एएसआई (एम) के 263 पदों पर भर्ती शुरू करने जा रही है। सीएम विष्णुदेव साय ने कुछ देर पहले वित्त विभाग को निर्देश देकर भर्ती के इस प्रस्ताव को मंजूरी दिलवा दी है। एएसआई के 213 पदों पर भर्ती अलग-अलग रेंज में की जाएगी। इसके साथ रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में  कनिष्ठ श्रेणी, शीघ्रलेखक/सूबेदार (एम) के 50 पदों पर भर्ती की जाने वाली है। सीएम साय ने गृह विभाग तथा पुलिस मुख्यालय को निर्देश दिए हैं कि औपचारिक प्रक्रिया में देरी किए बिना यहां तक रेंज में इन भर्तियों के लिए तुरंत एक्शन लिया जाए।

इससे पहले भी सीएम साय के निर्देश पर ही गृह विभाग ने पुलिस बल में एएसआई की भर्ती का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था। शुक्रवार को वित्त विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भर्ती को स्वीकृति प्रदान कर दी है। रेंज में जो 213 पदों पर भर्ती की जाएगी, उनमें  पुलिस मुख्यालय सामान्य शाखा में 40 पद, रायपुर रेंज में 20 पद, बिलासपुर रेंज में 48 पद, बस्तर रेंज में 28 पद, दुर्ग रेंज में 10 पद, सरगुजा रेंज में 35 पद और राजनांदगांव रेंज में 32 पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा पद बिलासपुर रेंज में तथा सबसे कम दुर्ग रेंज में हैं। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में कार्यालयीन तथा सूबेदार के 50 और पदों पर भर्ती की जानी है। गौरतलब है, पिछले एक हफ्ते में ही अलग-अलग विभागों में सीएम साय तकरीबन डेढ़ हजार सरकारी नौकरियों के लिए वित्त विभाग से मंजूरी दिलवा चुके हैं, जो भर्ती के लिए सबसे बड़ी बाधा मानी जाती रही है। आठ माह में इसे मिलाकर 3 हजार 7 सौ से ज्यादा नौकरियां निकल चुकी हैं। पुलिस सेवा की इच्छा रखनेवाले एएसआई (एम) के पदों पर भर्ती से अपना सपना पूरा कर सकते हैं। सरकार एएसआई (एम) के लिए भर्ती इसलिए भी कर रही है, ताकि पुलिस की लोकल लेवल पर वर्किंग में और सुधार आए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button