आज की खबर

डोंगरगांव के स्कूल में प्रार्थना कर रहे बच्चों पर मधुमक्खियां टूट पड़ीं… 40 स्टूडेंट्स घायल, कई पर एक से ज़्यादा डंक

राजनांदगांव जिले में मंगलवार को सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान मधुमक्खियों के हमले से करीब 40 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। यह घटना डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजेभाठा में हुई है। सभी घायल बच्चों को तुरंत स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की मदद से डोंगरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद सभी बच्चों की स्थिति अब सामान्य और स्थिर बताई गई है।

डोंगरगांव विकासखंड में स्थित बीजेभाठा स्कूल के बच्चे परिसर में प्रार्थना के लिए एकत्र हुए थे, तभी पास के पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों ने अचानक बच्चों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। आशंका व्यक्त की जा रही है के किसी ने ठीक प्रार्थना के समय छत्ते से छेड़खानी की होगी। अचानक उसमे से हज़ारों मधुमक्खियां निकलीं और बच्चों पर टूट पड़ीं। सबने बचने की कोशिश की, लेकिन 40 बच्चे हमले की जद में आ गए। कुछ बच्चों के चेहरे, हाथ-पैर और शरीर में डंक के एक से अधिक घाव हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button