आज की खबर
इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार और डीआईजी अजातशत्रु ने डीसीपी तारकेश्वर पटेल के कंधे पर लगाया स्टार… 8700 ग्रेड-पे वाले एएसपी अब एसपी-समकक्ष पोस्टिंग पर लगाएंगे स्टार

छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे के लिए अहम खबर ये है कि 8700 ग्रेड पे वाले एएसपी को अब राज्य शासन ने एसपी या कमांडेंट पोस्टिंग देने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत रायपुर कमिश्नरेट से हुई है। यहाँ सीनियर एएसपी तारकेश्वर पटेल, अर्चना झा और दीपमाला कश्यप को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पोस्ट किया गया है। चूँकि यह एसपी के समकक्ष पद है, इसलिए ये अफ़सर अब कंधे पर अशोक स्तम्भ के साथ स्टार लगाएंगे। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ एडीजी अमित कुमार और उन्ही के विभाग में पदस्थ डीआईजी अजातशत्रु बहादुर सिंह ने डीसीपी तारकेश्वर पटेल के कंधे पर औपचारिक पाइपिंग सेरेमनी में स्टार लगाया और शुभकामनाएं दीं। जानकारों के अनुसार 8700 ग्रेड पे वाले जिन एएसपी की एसपी, कमांडेंट या समकक्ष पदों पर पोस्टिंग होगी, उनके कंधों पर अशोक स्तम्भ के साथ स्टार सजेगा।



