आज की खबर
गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया टीम को दिए टिप्स… दिल्ली में टीम के सदस्यों ने गृहमंत्री से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से छत्तीसगढ़ भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने मंगलवार, 14 जुलाई को मुलाक़ात की है। राज्य के वरिष्ठ नेताओं ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।
इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया टीम के साथ प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उन्हें ज़रूरी टिप्स दिए। साथ ही, उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के छत्तीसगढ़ टीम के प्रयासों की सराहना की। गृहमंत्री ने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ की सोशल मीडिया टीम इसी उत्कृष्टता के साथ काम करती रहेगी।



