अमित शाह 17 मई की शाम रायपुर में… नई 112 गाड़ियों को यहां 18 मई को शुरू कर जाएंगे बस्तर… वहां 19 तक हाईलेवल मीटिंग्स
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 मई को शाम करीब 7 बजे गुजरात से रायपुर आ रहे हैं। रायपुर में उसी रात वे सीएम विष्णुदेव साय और आला अफसरों के साथ प्रदेश सरकार के कामकाज की समीक्षा कर सकते हैं। रात्रि विश्राम रायपुर में ही करने के बाद गृहमंत्री शाह अगले दिन यानी 18 मई को पीटीएस माना में क्विक रिस्पांस के साथ अपग्रेड की गई डायल 112 सुविधा की शुरुवात करेंगे और नई 112 गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। फिर 18 मई को ही सुबह करीब 11 बजे सीएम विष्णुदेव साय, दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ जगदलपुर रवाना हो जाएंगे। मुख्य सचिव विकास शील, सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और डीजीपी अरुणदेव गौतम भी केंद्रीय गृहमंत्री शाह के प्रवास के दौरान 18 और 19 मई को बस्तर में ही रहेंगे। अमित शाह 19 मई को जगदलपुर में ही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे, जिसमे कई राज्यों के डीजीपी शामिल होंगे। गृहमंत्री 19 मई को ही जगदलपुर से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।



