आज की खबर

कांग्रेस के महापौरों के कार्यकाल पर भाजपा का आरोपपत्र… भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर किए तीखे वार

कांग्रेस के आरोपपत्र के जवाब में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर नगर निगम में कांग्रेस के 15 साल के कार्यकाल पर आरोपपत्र जारी कर तीखा हमला किया है।  भाजपा के आरोप पत्र का विमोचन करते हुए पार्टी के महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के महापौरों के 15 वर्ष भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की नई इबारत लिखने वाले साबित हुए। भाजपा के आरोप पत्र में जिन बिन्दुओं को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला गया है, वे इस प्रकार हैं :

– कांग्रेस के 15 साल के शासन में नगर निगम रायपुर में भ्रष्टाचार और लूट के सारे कीर्तमान टूटे।

– कोरोना महामारी में भी कांग्रेस भ्रष्टाचार से बाज नहीं आई। लगभग 80 लाख रुपया अस्थायी कोविड केयर के सामानों का किराया दिया।

– तालाबों के सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए में खरीदे गए फव्वारे चंद दिनों में ही बंद पड़ गए जिसमें बुढ़ा तालाब का 5 करोड़ रु. का म्यूजिकल फाउंटेन भी है।

– तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक का सौंदर्यीकरण बिना टेंडर के ही पूर्ण कर दिया गया था, जिसे जनता ने वॉल ऑफ करप्शन का नाम भी दिया।

– होर्डिंग्स के मामले में भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया । 27 करोड़ का यह घोटाला यूनीपोल घोटाला के नाम से प्रचलित हुआ।

– वित्त आयोग से 10 इलेक्ट्रॉनिक बस की खरीदी के लिए 22 करोड रुपए आवंटित किए गए लेकिन राजधानी में एक भी बस नहीं दौड़ी।

– 2 साल से बंद पड़ी कंपनियों को बिना जांच और एनओसी के ठेके दिए गए, जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ।

आरोप पत्र जारी करने के लिए हुई प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के प्रवक्ता संदीप शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रवक्ता अमित साहू, तौकीर रजा, पैनलिस्ट सुनील चौधरी, डॉ. किरण बघेल की मौजूदगी रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button