एनिमल के बाद रणवीर के कार कलेक्शन में 8 करोड़ की बेंटले
एनिमल की कामयाबी के बाद रणवीर कपूर का जलवा बढ़ा है। खास बात यह है कि इस फिल्म की कामयाबी से उनके कलेक्शन में एक बेशकीमती लग्जरी कार बढ़ गई है। जी हां, रणवीर ने तकरीबन 8 करोड़ रुपए की बेंटले कांटिनेंटल कार खरीदी है। इसका वीडियो मुंबई में काफी वायरल हुआ है। उनकी नई कार बेंटले कंटिनेंटल जीटीसी स्पीड एडिशन माडल-12 है। इसमें 5993 का इंजन लगा है। यह 500 बीएचपी का पावर और 660 न्यूटन मीटर तक टार्क जेनरेट कर सकता है। एक फिल्मी पत्रकार ने अपने इंस्टाग्राम पर रणवीर की इस कार को चलाते हुए फोटो शेयर की है, जो वायरल हो गई। वैसे भी रणवीर अपनी कारों के कलेक्शन के मामले में चर्चा में रहते हैं। उनके पास दुनियाभर की महंगी कारें हैं, जिन्हें वह अकेले ड्राइव करते भी नजर आ जाते हैं। बहरहाल, कार के अलावा रणवीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। सूत्रों के अनुसार वे इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले हैं।