सीएम साय का बड़ा हमला… कांग्रेसी फ्यूज बल्ब हो चुके हैं, बार-बार हारकर बौखला गए, अब उनकी बातों में वजन नहीं
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। नक्सलवाद पर बिलासपुर मीडिया से बातचीत में सीएम साय ने कांग्रेस नेताओं को “फ्यूज बल्ब” बताया है। उन्होंने कहा कि लगातार चुनाव हारने से कांग्रेसी बौखलाहट में कुछ भी कहने लगे हैं।
सीएम ने यह बयान बस्तर से सुरक्षा बलों की बटालियन वापसी पर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों के जवाब में दिया। उन्होंने कहा कि लगातार चुनाव हारने के कारण कांग्रेस बौखलाहट में है। अब कांग्रेस नेताओं के बयानों में कोई वजन नहीं रह गया है और वे फ्यूज बल्ब की तरह हो चुके हैं।
सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का नक्सलवाद से मुक्त होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी नक्सलवाद से लड़ने का साहस नहीं दिखाया, उन्हें सवाल उठाने के बजाय जवानों की इस ऐतिहासिक सफलता का स्वागत करना चाहिए। सीएम ने बस्तर में मिली शांति और सुरक्षा का पूरा श्रेय सुरक्षा बलों के जवानों के अदम्य साहस और समर्पण को दिया।



